मुख्यमंत्री पहुंचेंगे लाडली बहना कार्यक्रम में 14 जून को सिवनी मालवा : दर्शन सिंह

भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

केंद्र सरकार व राज्य सरकार का किसान मोर्चा ने जताया आभार

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नर्मदापुरम के द्वारा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना एवं केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए जनसंपर्क से जनसमर्थन महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। इस अभियान एवं भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना का खुलासा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा के जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान में जिला संगठन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अभियान की कमान संभालते हुए किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करना है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं शिवराज सिंह जी चौहान के कुशल नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करना है। श्री चौधरी ने बताया कि 13 जून को राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इस किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को ब्याज मुक्त करेंगे । इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं देश के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी भी शामिल होंगे । 14 जून को सिवनी मालवा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना कार्यक्रम में पहुंच रहे है। कार्यक्रम में किसानों महिलाओं के सम्मिलित होने के लिए किसान मोर्चा ने कार्य योजना तैयार की । इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में 10-10 तथा मंडल में 5-5 मीडिया के नए कार्यकर्ता निकाले और उन्हें देश एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं को प्रसारित करने का काम सौंपे। 21 जून को योग दिवस पर नवाचार करते हुए नदियों तालाबों के किनारों पर जाकर योग दिवस मनाए । ब्याज माफी बीमा राशि के साथ जिंसों की समर्थन मूल्य वृद्धि के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया

 

 

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत पवन वालिया जी, निखलेश चतुर्वेदी जी, सुनील राठौर, अमित पटेल सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *