शिवराज सिंह चौहान जी की योजनाओं से बेटियां बोझ से बनी वरदान : चौधरी दर्शन सिंह

सांस्कृतिक किरार भवन में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

सांस्कृतिक किरार भवन देवनगर जिला रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आप सभी नवयुगलों का दाम्पत्य जीवन में मंगल हो, भगवान आप को हर खुशी दे। भारतीय वैदिक संस्कृति में विवाह 15 संस्कार है जो 2 आत्माओं का पवित्र बंधन है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान ने वर्ष 2006 में यह योजना शुरू की गई थी। योजना में कन्या विवाह सम्मेलन लगातार हो रहे हैं। योजना में 49 हजार रूपए का चेक बेटियों को दिया जाता है, जिससे नव-दम्पत्ति गृहस्थी की जरूरत की सामग्री खरीद सकें। विवाह के बाद पात्रतानुसार बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान बनें, इसके लिए प्रदेश की बहनों के भैया भांजीयों के मामा आदरणीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाडली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सांस्कृतिक किरार भवन के परिसर में स्वच्छता परिसर का भूमि पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *