वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन
भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि 21 मई को प्रातः 11 बजे भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिला पदाधिकारी, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्षदगण, जिला प्रभारी, महापौर, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला एवं मंडल टोली के संयोजक व सहसंयोजक शामिल होंगे।