ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन की बढ़ी तारीख 31 मई तक होगा पंजीयन

भाजपा की शिवराज सरकार है किसानों के मामले में बेहद संवेदनशील : चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा प्रदेश ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का जताया आभार 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए पंजीयन की तारीख 08 मई से 19 मई तय की गई थी। लेकिन बहुत से ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादक किसानों के निर्धारित समय सीमा में पंजीयन नहीं पाये।जिसमें ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाने की मांग किसानों के द्वारा की गई।भाजपा किसान मोर्चा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने इस विषय से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को अवगत कराया। पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाने की बात की। प्रदेश सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए किसानों के हित में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के लिए पंजीयन की अवधि को बढ़ा दिया है। अब किसान 31 मई तक इसके लिए पंजीयन करा सकेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश के किसान की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *