आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथो पर हो विजय : चौधरी दर्शन सिंह

वूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर 

  

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।वृंदावन गार्डन इटारसी जिला नारंगापुरम में इटारसी नगर मंडल का वूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में किस प्रकार से कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाना किस प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नर्मदापुरम् विधायक सीताशरण शर्मा, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया गया। इन सब विषय पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का हर एक व्यक्ति को लाभ मिला है। क्षेत्रीय विधायक महोदय के द्वारा विधानसभा में हर घर में लाभ मिला है। इन सभी विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथो पर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिले। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं को प्रमुख रूप से जिम्मेदारी है। सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प लिया है की अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा को बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नर्मदापुरम् विधायक सीताशरण शर्मा, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम बबलू शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *