“द केरला स्टोरी” फिल्म के लेखक का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

यथार्थ का दर्शन कराती “द केरला स्टोरी” : चौधरी दर्शन सिंह 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। प्रदेश कार्यालय भोपाल में “द केरला स्टोरी” फिल्म के प्रसिद्ध लेखक एवम् नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र सूर्यपाल सिसोदिया का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने स्वागत किया तथा फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भी नवोदय विद्यालय से पढ़ें है। यह फिल्म केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में संलिप्त किए जाने पर आधारित है। ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देश में सियासत भी जमकर देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों ने इसे जहां टैक्स फ्री कर दिया है, वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *