प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री की उपस्थिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी ने सादगी के साथ किया नवीन दायित्व ग्रहण

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी नेताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने गुरूवार को प्रदेश कार्यालय स्थित मीडिया कक्ष में सादगी पूर्ण कार्यक्रम में नवीन दायित्व ग्रहण किया। अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में सादगी पूर्ण तरीके से नवीन दायित्व ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का असामयिक निधन हो गया था, जिसके कारण अग्रवाल का नवीन दायित्व ग्रहण समारोह सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ आशीष अग्रवाल ने कार्यालय स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके पश्चात पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यालय स्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी कक्ष में आशीष अग्रवाल ने अपना नवीन दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, आशीष तिवारी, सचिन सक्सेना, दीपक जैन टीनू, जुगलकिशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, राजपाल सिंह सिसौदिया, पंकज चतुर्वेदी, सनवर पटेल, दुर्गेश केसवानी, प्रहलाद कुशवाह, नरेन्द्र सलूजा, मीडिया पेनालिस्ट बृजेश पाण्डे सहित संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *