बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न

बैठक में जिला अध्यक्ष, महामंत्री रहे मौजूद

 भोपाल सूखदेव सिंह अरोड़ा।

भारतीय जनता पार्टी के 4 से 14 मई के बीच चलने वाला बूथ विजय संकल्प अभियान गुरूवार से भोपाल में प्रारंभ हो गया है। अभियान को लेकर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला भोपाल के पदाधिकारियों की संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, महामंत्री किशन सूर्यवंशी, रविन्द्र यति, जगदीश यादव मंचासीन थे।पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान में भोपाल के प्रत्येक 10 बूथ का एक कलस्टर बनाया जायेगा।पचौरी ने कहा कि बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाए रखने के लिए पार्टी के 22 करणीय कार्य को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ही हम सभी का एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक सत्र के साथ कबड्डी, सितोलिया, रस्सा खीच, खो-खो, रस्सी कूद सहित स्थानीय खेलों का आयोजन भी होगा। इस अभियान से पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *