मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को रीवा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को रीवा पहुंचकर एसएएफ ग्राउंड पर प्रधानमंत्री जी के सभा स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। रीवा पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को रीवा में एसएएफ ग्राउंड पर पहुंचे एवं प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, विधायक केपी त्रिपाठी, श्यामलाल द्विवेदी, पंचूलाल प्रजापति, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, सीधी जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह, कटनी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *