कांग्रेस के कुशासन और अपने सुशासन को जनता को बताएं मीडिया कार्यकर्ता : लोकेन्द्र पाराशर

प्रधानमंत्री के संभावित रीवा प्रवास को लेकर मीडिया विभाग की तैयारियों की समीक्षा की

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने सतना और रीवा में मीडिया प्रभारियों की बैठक को किया संबोधित

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

सतना/रीवा। आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें काम कर रही हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि समाज के लिए किए जा रहे इन जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को हम जनता के बीच ले जाएं। कांग्रेस के कुशासन और अपने सुशासन को जनता के बीच ले जाने का काम मीडिया कार्यकर्ता का है। रीवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन से पहले हमें रीवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। यह बात आज प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने गुरुवार को रीवा एवं सतना प्रवास के दौरान जिला, मोर्चा और मण्डलों के मीडिया प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

पाराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया के कार्यकर्ता को निरंतर अध्ययन करना चाहिए। हमारे कार्यकर्ता को। पार्टी के इतिहास, संविधान के साथ-साथ हमारी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के समय जहां प्रदेश में बिजली का संकट था वहीं आज रीवा में 750 मेगावाट का सोलर प्लांट हमारी सरकार ने प्रारंभ कराया। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने,पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन आदि के काम हमारी सरकार ने किए हैं। पाराशर ने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। हमें सोशल मीडिया में सक्रिय रहकर केन्द्र, प्रदेश सरकार की योजनाएं और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुटना है। पार्टी ने हम पर भरोसा करके जो दायित्व सौंपा है उस पर हमें खरा उतरना है। पाराशर ने कहा कि मण्डलों के मीडिया प्रभारियों एवं मोर्चों के मीडिया प्रभारियों की भूमिका संगठन एवं सरकार की योजनाओं के प्रसार में बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया प्रभारी पत्र-पत्रिकाओं का नियमित अध्ययन, सोशल मीडिया में आने वाले समाचार एवं घटनाक्रमों की जानकारी से अपडेट रहकर अपने कार्य को बेहतर बनाएं।

सतना बैठक को प्रदेष के सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, प्रदेष प्रवक्ता प्रहलाद कुषवाहा, जिला मीडिया प्रभारी कामता पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गर्ग ने किया। आभार प्रदर्षन सोषल मीडिया के संयोजक श्यामलाल गुप्ता ने व्यक्त किया। बैठक मे महिला मोर्चा की प्रदेष सी मीडिया प्रभारी प्रियांषा उरमलिया, जिला उपाध्यक्ष अषोक गुप्ता, सावन जायसवाल, विमला सैनी, कृष्णषरण सिंह, विनय श्रीवास्तव, रुपकुमार हरबोल, राजेष त्रिपाठी नीलू, अर्पित अग्रवाल, जयदीप तिवारी, कुलदीप पाठक, रामदत्त दाहिया, दिव्यजय तिवारी, सतेन्द्र केवट, पियूष तिवारी, पुष्पराज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। रीवा बैठक को जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनिल पटेल ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनिल द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी, विवेक पांडे छोटू, पिछडा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी रामहर्ष विश्वकर्मा, अजा मोर्चा उत्रेश भारतीय, महिला मोर्चा अंजू गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा सबाब खान, मंडल मीडिया प्रभारी सिरमौर शिवकुमार सोनी, सेमरिया अमित मिश्रा, रघुराजगढ़ शंकर द्विवेदी, अटल रितेश द्विवेदी, दीनदयाल मनीष गहोई, कुशाभाऊ महेंद्र बंसल, मनगवां श्यामकिशोर गौतम सहित अन्य मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *