पार्टी स्थापना दिवस पर प्रदेश संगठन महामंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया झंडावंदन

पार्टी और जिला पदाधिकारी विधानसभाओं में पहुंचे

 भोपाल। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भोपाल जिले के राजाभोज मंडल के बूथ क्रमांक 86 स्थित भोपाल जिला कार्यालय अटल भवन में पार्टी का झंडावंदन कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन को सुना। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया। इसी प्रकार भोपाल के सभी बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। हितानंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह आज पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राजू अनेजा, रवि शर्मा, डॉ. योगेन्द्र मुखरैया, विकास सोनी, बूथ अध्यक्ष अनिल चौधरी, गौरव गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा गुरूनानक मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग भगत सिंह मंडल, विधायक कृष्णा गौर मिसरोद मंडल, रामेश्वर शर्मा अटलबिहारी वाजपेयी एवं संत हिरदाराम मंडल, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता टीटी नगर मंडल, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी अरेरा मंडल में पार्टी का झंडा फहराया और मिष्ठान्न वितरित किया। तत्पश्चात दीवार लेखन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ध्वजारोहण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *