भाजपा स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की जाएगी। पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को सुनेंगे। इसके पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।

पिछड़ा वर्ग समाज तक जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाएं : महेन्द्र यादव

जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा 6 से 14 अप्रैल तक गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत जिला स्तर, मंडल स्तर, शक्ति केन्द्र, ग्राम स्तर एवं घर घर तक विभिन्न प्रकार के आयोजित किए जायेंगे। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जायेगा। साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पिछडा वर्ग समाज के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी है उसको हितग्राहियों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही मंडल में मेधावी छात्र छात्रओं का सम्मान भी किया जायेगा।यादव ने कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर मंडल स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, जिला स्तर पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं समाज प्रमुखों का सम्मान किया जायेगा। 11 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण किया जायेगा। साथ ही मंडल स्तर पर मूर्ति की साफ सफाई, माल्यार्पण एवं परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। 14 अप्रैल को जिला स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट पर चर्चा होगी। महेन्द्र यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संपूर्ण कार्यक्रम को फेसबुक लिंकhttps://www.facebook.com/BJP4MPOBCMorcha?mibextid=ZbWKwL, ट्विटर लिंक https://twitter.com/Kundan2601978?t=26TYkLHy3_Sm1zGhAIkfGA&s=09 और इंस्टाग्राम लिंक https://instagram.com/bjpobcmorchamp?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर शेयर किया जाना चाहिए जिससे पार्टी के कार्य को और अधिक तरीके से सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी राघवेंद्र यादव, जिला प्रभारी सतीश विश्कर्मा, प्रदेश मंत्री राजाराम शिवहरे, महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष गीताप्रसाद माली सहित जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रदेश प्रभारी महेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *