प्रधानमंत्री मोदी ने बंसल ग्रुप द्वारा तैयार वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

मध्य भारत के अग्रणी ग्रुप ,बंसल ग्रुप द्वारा निर्मित है विश्वस्तरीय रानी कमलापति स्टेशन

वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन मध्य प्रदेश के जाने माने बंसल ग्रुप द्वारा पी पी पी मॉडल पर विकसित किया गया है।बंसल ग्रुप मध्य भारत में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।इस वन्दे भारत कार्यक्रम में बंसल ग्रुप की ओर से चेयरमैन अनिल बंसल एवं ऍम डी सुनील बंसल भी उपस्थित रहे।

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भोपाल में स्थित वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति से आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति स्टेशन पर पीएम मोदी का यह आज दूसरा दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी ने वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे का उद्घाटन 15 नवबंर 2021 को किया था।इस रेलवे स्टेशन को तैयार करने वाला ग्रुप मध्यभारत के सबसे बड़े ग्रुप बंसल ग्रुप ने तैयार किया है। बंसल ग्रुप देश के अलग अलग क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाता आ रहा है।आपको बता दें कि इस स्टेशन पर जैसे ही यात्री पहुंचते है तो वो इसकी तारीफ करते नहीं थकते।एयरपोर्ट जैसा दिखने वाला इस स्टेशन पर यात्री सेल्फी लेना नहीं भूलते।जब से यह स्टेशन तैयार हुआ है तब से सोशल मीडिया पर इस स्टेशन की खुबसूरती छाई रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *