बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा 26 को आएंगे भोपाल,नवीन कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन

नड्डा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा 26 मार्च को भोपाल आ रहे है। वे यहां पं. दीनदयाल परिसर में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के पश्चात नड्डा लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के अलावा शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे। नड्डा शाम को प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।आज इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में एक तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने किया। मंच पर भोपाल संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *