प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने नवीन कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को नवीन कार्यालय के भूमिपूजन स्थल पं. दीनदयाल परिसर पर तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नवदुर्गा के पावन पर्व पर 26 मार्च को नवीन कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता श्री जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम की भव्य तैयारियों में जुटे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, कौशल विकास निगम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जुगलकिशोर शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *