मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर प्रदेश में महिला मोर्चा प्रत्येक जिला मंडल बूथ पर करेंगी वृक्षारोपण – माया नारोलिया

लाडली बहना जैसे क्रांतिकारी ऐतिहासिक महिलाओं के हितकारी निर्णय के लिए पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा प्रत्येक जिला मंडल बूथ पर वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे माया नारोलिया

मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर लाडली लक्ष्मी के बाद लाडली बहना जैसी क्रांतिकारी योजना फलीभूत होने जा रही है इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा का संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करेगा। पानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक समाजिक और राजनीतिक तौर पर सशक्त करने का काम किया है। मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस योजना की जानकारी पात्र महिलाओं से संपर्क करेंगी। प्रतिदिन वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण के संरक्षण का जो संदेश दिया है महिला मोर्चा उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर नई युवा पीढ़ी को इससे जोड़ेंगी एवं वर्ष में प्रत्येक परिवार के सदस्य के नाम से एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *