किसान सम्मान निधि योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर ‘नमो किसान सम्मान दिवस’ मनायेगा किसान मोर्चा : चौधरी

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर आष्टा में मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में ’नमो किसान सम्मान दिवस’ मनायेगा।

चौधरी ने कहा कि 26 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा हुई। दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये के तीन किस्तों में कुल मिलाकर हर वर्ष सीधे छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दो-दो हजार रुपये की दो किश्तों में हर वर्ष सीधे चार हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में भेजी जा रही हैं। इस प्रकार दस हजार की राशि प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा ’नमो किसान सम्मान दिवस’ मनायेगा और केन्द्र सरकार द्वारा खेती के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर किसानों से चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *