माता साहिब कौर जी का जन्मोत्सव और गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाएगा स्त्री सत्संग

भोपाल। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, हमीदिया रोड गुरुद्वारा में भोपाल की समस्त स्त्री सत्संग की महिला सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह वजीर ने बताया कि 1 नवंबर को माता साहिब कौर जी का जन्मोत्सव गुरुद्वारा माता साहिब कौर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। वहीं, श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 3 दिसंबर को गुरुद्वारा नानकसर, हमीदिया रोड पर समूह स्त्री सत्संग द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को बायपास रोड स्थित ग्राम अमझरा में समूह साध-संगत का गुरमत समागम एवं कीर्तन समागम होगा। सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम को धार्मिक आयोजन के साथ पिकनिक और पारिवारिक मिलन का स्वरूप दिया गया है। इसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करना है।

परमवीर सिंह वजीर ने सिख समाज के सभी वर्गों के परिवारों और साध-संगत से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। इन आयोजनों के माध्यम से धार्मिक चेतना, सेवा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *