श्री गणेश मंदिर में भक्ति और सेवा के साथ संपन्न हुआ ‘सेवा अमृत महोत्सव-2026’

भोपाल। छोटा तालाब स्थित श्री गणेश मंदिर में बुधवार को शिव सेवक परिवार द्वारा ‘सेवा अमृत महोत्सव-2026’ का द्वितीय वर्ष श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान सुबह मंगल आराधना, दोपहर में अभिषेक एवं पूजन, शाम को भजन संध्या और भगवान महाकाल के विशेष दर्शन तथा रात में महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश और भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए।

महोत्सव में भगवान श्री गणेश को 56 भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। भजन संध्या और महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। सेवक आलोक साहू एवं प्रियंक साहू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सेवा, भक्ति और धार्मिक आस्था की परंपरा को आगे बढ़ाना है। ऋषि बराशी एवं हर्ष सैनी ने कहा कि श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रीतम साहू, विवेक साहू, उमेश साहू, राहुल साहू, आनंद साहू, दीपक साहू, प्रशांत साहू, रोहित साहू, मिथुन साहू, आकाश साहू, तनुज साहू, निक्की साहू, सुरेश साहू, विशाल साहू, विपिन साहू, विकास साहू, रितिक साहू, संस्कार साहू, विक्की साहू, जय गुप्ता, यश राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *