भोपाल में बढ़ती चोरी की वारदातें: अशोक गार्डन में घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़ा चोर, CCTV में कैद घटना

भोपाल। राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वाहन चोरी, दुकान और घरों में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला अशोक गार्डन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार फरियादी अनुराग दीक्षित, निवासी सी-34 शहंशाह गार्डन, पंजाबी बाग (अशोक गार्डन) ने बताया कि उन्होंने 17 मई की रात करीब 9:30 बजे अपनी टीवीएस अपाचे (क्रमांक MP04 QV 0366) घर के बाहर खड़ी की थी। 18 मई की सुबह करीब 6 बजे जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी।

इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें रात करीब 12:45 बजे एक अज्ञात युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी बाइक में चाबी लगाकर उसे आसानी से लेकर फरार हो गया।

घटना की शिकायत थाना अशोक गार्डन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त के बावजूद इस तरह की वारदातें होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *