“सुरक्षित और विकसित असम के लिए भाजपा जरूरी” — आलोक शर्मा

गोलाघाट में विजय संकल्प रैली का दमदार समापन, अजंता निओग के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

गोलाघाट (असम)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के प्रचार के तहत गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैलियों का भव्य समापन विशाल जनसभा के साथ हुआ। पदुमोनी, गोमारिगुरी और अठखेलिया मंडलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकली रैलियों में भारी जनसमर्थन देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद और गोलाघाट विधानसभा के प्रवासी प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि सुरक्षित और विकसित असम के लिए भाजपा सरकार का गठन जरूरी है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने असम में विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में यह गति और तेज होगी। “आको ईबार, फिर भाजपा सरकार” के नारे के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिससे गोलाघाट में पार्टी के मजबूत जनाधार के संकेत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *