श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित “शौर्य और शहादत” सद्भावना वाहन रैली 27 दिसंबर को

भोपाल। सिख यूनिटी ग्रुप भोपाल के तत्वावधान में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं साहिबज़ादों की महान शहादत को समर्पित “शौर्य और शहादत” सद्भावना वाहन रैली का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य गुरु परंपरा के शौर्य, त्याग और बलिदान के संदेश को समाज तक पहुँचाना तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है।

यह वाहन रैली शाम 4 बजे गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा, कैपिटल से प्रारंभ होगी। रैली गुरु तेग बहादुर म्यूज़ियम (न्यू मार्केट) से होते हुए गुरुद्वारा टी.टी. नगर पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार प्रतिभागी शाम 3.30 बजे गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा पहुँचेंगे तथा 4 बजे रैली रवाना होगी। गुरु तेग बहादुर म्यूज़ियम पहुँचने का समय शाम 6 बजे निर्धारित है, जहाँ चाय-नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। इसके पश्चात 6.30 से 7 बजे तक गुरमत विचार, 7 से 8 बजे तक धार्मिक फिल्म एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रैली का समापन रात 8.30 बजे गुरुद्वारा टी.टी. नगर में होगा। साथ ही गुरु तेग बहादुर म्यूज़ियम में गुरु का लंगर भी आयोजित किया जाएगा।

संगत से आग्रह किया गया है कि वे अपने वाहनों सहित अधिक से अधिक संख्या में रैली में सहभागिता करें। आयोजकों ने यह भी बताया कि महिलाएं, बहनें एवं छोटे बच्चों के साथ जो श्रद्धालु रैली में शामिल नहीं हो सकें, वे सीधे गुरु तेग बहादुर म्यूज़ियम पहुँच सकते हैं, जहाँ एलईडी स्क्रीन पर धार्मिक फिल्म एवं गीतों का प्रदर्शन चलता रहेगा। सिख यूनिटी ग्रुप भोपाल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शौर्य, शहादत और सामाजिक सद्भावना का सशक्त संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *