‘वंदे मातरम @150’ अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया स्वदेशी का संकल्प दिलाया गया, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर ‘वंदे मातरम @150’ अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजो मालवीय, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, वरिष्ठ नेत्री सीमा सिंह जादौन, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *