महिला नेतृत्व पर कांग्रेस की अनदेखी, 52 जिलों में केवल 4 महिला अध्यक्ष – भाजपा ने साधा निशाना

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर सियासत गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की, लेकिन 52 जिलों में से केवल 4 जिलों में ही महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस की ‘नारी शक्ति’ केवल नारे और मंचों तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेस के लिए महिलाएँ सिर्फ़ सभाओं में भीड़ जुटाने का चेहरा हैं, नेतृत्व की कुर्सी नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष स्वयं महिलाओं को लेकर विवादित सोच रखते हों, तो संगठन में महिलाओं को उचित स्थान देने की अपेक्षा ही व्यर्थ है।

नेहा बग्गा ने आगे कहा कि भाजपा में महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर महिलाओं को निर्णायक भूमिका दी जा रही है। यही कारण है कि भाजपा में महिला कार्यकर्ता सक्रिय नेतृत्व कर रही हैं, जबकि कांग्रेस केवल दिखावटी राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *