भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हर नागरिक का पावन कर्तव्य है। यति ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा शान से लगाएं। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, भाषित दीक्षित, प्रदेश कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, प्रवीण प्रेमचंदानी और पूर्व पार्षद महेश मकवाना मौजूद रहे।