भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान की व्यापक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। पार्टी के नगर अध्यक्ष रविंद्र यती के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत गोविंदपुरा विधानसभा के इन्द्रपुरी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा भोपाल नगर के जिला कार्यालय मंत्री रवि शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाएं और देशभक्ति की भावना को जागृत करें। बैठक में इन्द्रपुरी मंडल अध्यक्ष लुवकुश यादव, पार्षद शिरोमणि शर्मा, तिरंगा अभियान टोली के सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।