चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को किया नमन, कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए पौधे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी तथा भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बुधवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गीतांजलि चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, आरके सिंह बघेल, राजकुमार विश्वकर्मा, शैलेंद्र निगम, राजू अनेजा, जोन अध्यक्ष व पार्षद बृजला सचान, आरती अनेजा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा में हुआ था। असहयोग आंदोलन के बाद जब चौरी-चौरा कांड के चलते आंदोलन स्थगित किया गया, तब उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया। इसके बाद उन्होंने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, योगेशचंद्र चटर्जी और शचींद्रनाथ सान्याल के साथ मिलकर ‘हिंदुस्तान प्रजातांत्रिक संघ’ में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आजाद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को दी पुष्पांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित तिलक चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेंद्र निगम एवं सह संयोजक रवि पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिंह सिसोदिया, शेखर श्रीवास्तव और राहुल यति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *