राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर गैंगरेप और शोषण करने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी साहिल खान, फरहान और उनके साथियों ने सुनियोजित तरीके से लड़कियों को फंसाया और फिर उनका जीवन बर्बाद कर दिया। पुलिस जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है कि आरोपी पहले सोशल मीडिया और डांस क्लास के जरिये लड़कियों से दोस्ती करते थे और फिर उनका ब्रेनवॉश शुरू करते थे।
डांस क्लास के बहाने आरोपी साहिल अशोका गार्डन इलाके में केवल हिंदू लड़कियों को एडमिशन देता था। डांस गुरु के रूप में लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाकर वह उनकी पारिवारिक स्थितियों की जानकारी लेता और फिर हाई प्रोफाइल जीवनशैली का सपना दिखाता। गरीब परिवारों से आई लड़कियों को हुक्का लाउंज और पब में घुमाकर धीरे-धीरे नशे का आदी बनाया जाता था।
सबसे खौफनाक पहलू यह है कि आरोपी लड़कियों का मानसिक शोषण भी करते थे। जांच में सामने आया है कि वे हिंदू लड़कियों का ऐसा ब्रेनवॉश करते थे कि कई लड़कियां (इस्लामिक पोशाक) पहनने लगी थीं । ऐसा न करने पर आरोपी उन्हें प्रताड़ित करते, बेरहमी से पीटते और मानसिक दबाव डालते थे।
पीड़िताओं को नशीली ड्रिंक्स पिलाकर रेप किया जाता था, और गंदी हरकतों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। फरहान के मोबाइल से पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहा है और उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी एक लड़की को सिगरेट से जलाता हुआ दिखाई दे रहा है।
गिरोह का एक और सदस्य साद उर्फ शमसुद्दीन भी इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा था। वह 500-700 रुपए लेकर लड़कियों को आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचाने और घटनाओं के बाद वापस छोड़ने का काम करता था। साद पेशे से मैकेनिक है और अशोका गार्डन इलाके में उसकी दुकान है।
पुलिस को शक है कि इस गंदी साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों का पर्दाफाश हो ने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुष्कर्म के मामले की जानकारी ली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।