सीहोर। समाजसेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने वाले अखिलेश राय का जन्मदिन सिख समाज द्वारा गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, सीहोर में सिख समाज ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस विशेष आयोजन में सिख समाज के अध्यक्ष गुरमीत सिंह दुआ, सचिव राजेंद्र सिंह लांबा, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह खनूजा, चरणजीत सिंह चंना, बलवीर सिंह लांबा, हरभजन सिंह राजपाल, इकबाल सिंह तलवार, हरभजन सिंह उप्पल, राजेंद्र सिंह अरोरा, सतनाम सिंह दुआ, निक्की छाबड़ा, संनी बजाज, सतपाल सिंह दुआ, मनजीत सिंह दुआ, रिषु समेत समाज के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश राय को उनके सामाजिक कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।