विधायक भगवानदास सबनानी ने देशवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। सबनानी कहा कि होली का पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसका हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। साथ ही समाज में प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है। सभी एक दूसरे से मिलजुल कर रंग लगाते हैं और एक ही रंग में रंग जाते हैं होली का पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करता है, होली पर्व को इको फ्रेंडली पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बने हुए कंडे और गौ काष्ठ से ही होली जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *