भोपाल। गणतन्त्र दिवस पर श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष लोकमणी घिमिरे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रमुख सलाहाकार विष्णु शर्मा, पुर्व अध्यक्ष डोलराज भन्डारी, लीलामणि पाण्डे, जिबनारायण घिमिरे, पुर्व महामन्त्री जगन्नाथ पौडेल, उपाध्यक्ष माया पाण्डे, महामंत्री सुरेश पाण्डे, कोषाध्यक्ष मोहन पाण्डे, प्रबन्धक पदमा भुर्तेल, किशोर अधिकारी, संगठन मंत्री आकाश भटराई, टंक मुखिया, पुर्व उपाध्यक्ष रामनाथ अधिकारि, जमुना घिमिरे, रमेश राना सहित समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
पशुपतिनाथ नेपाली समाज के पदाधिकारियों को राजभवन में किया आमंत्रित
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल ने राजभवन में श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। इस दौरान राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल को नेपाली टोपी, रुद्राक्ष माला एवं शॉल पहनाकर समाज के अध्यक्ष लोकमणी घिमिरे, उपाध्यक्ष माया पाण्डे एवं महामंत्री सुरेश पाण्डे ने सम्मानित किया।