भोपाल जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अरेरा मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे के नेतृत्व में भाजपा अरेरा मंडल सदस्यता टोली ने जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता के पास पहुंचकर भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई। मुकुल लोखंडे ने बताया कि मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बन रहे है। इस अवसर पर अरेरा मंडल सक्रिय सदस्य टोली के सदस्य मुकुल लोखंडे, शरद गुप्ता भैया, विजेंद्र बिष्ट, गणेश दुबे, भरत पाल, महेंद्र वर्मा, अभिषेक पुरोहित, जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *