भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की भोपाल जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक और जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता के दोषियों के खिलाफ सात नंबर चौराहा से बीडीए मार्केट तिराहा तक मौन कैंडल मार्च निकाला महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल महापोर मालती राय भी उपस्थित हुई।
सुषमा चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता बेहद गंभीर हैं। ममता बनर्जी की सरकार में महिला चिकित्सक के साथ की गई हत्या को गंभीरता से लेना चाहिए और ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए, नमिता, सुषमा मिश्रा लक्ष्मी कामाक्षी, रुकमनी मालवीय एवं सभ पदाधिकारी रहे।