भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए विधानसभा में नामांकन भरे गए। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन, वाल्मिकी धाम उज्जैन पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा किसान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि आज भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसी लाल जी गुर्जर का आगमन हुआ किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ आदरणीय का शुभकामनाएं दी। आदरणीय बंसीलाल जी लंबे समय से किसानों के लिए कार्य कर रही है उनका जीवन किसानों के लिए समर्पित है। आज किसान मोर्चा कार्यालय में बहन माया नारोलिया जी का भी आगमन हुआ आपको भी किसान मोर्चा की टीम के साथ शुभकामनाएं दी। आप महिलाओं के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही है। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है। राज्य सभा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व सबके लिए सौभाग्यशाली रहेगा।