सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रीवा प्रवास के दौरान रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएस तिवारी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह रीवा और शहडोल संभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने रीवा पहुंचे थे, रीवा पहुंचने पर हेलीपेड पर शाह का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर रीवा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएस तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री शाह ने एसएस तिवारी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, देवतालाब विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी गिरीश गौतम, रीवा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने भी एसएस तिवारी का स्वागत किया। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार रहे एसएस तिवारी कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहें है।