अग्रसेन चौराहा पर मनाया भगवान विश्वकर्मा महोत्सव
सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सर्व विश्वकर्मा समाज समिति म.प्र. के द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान पूजन महोत्सव एवं भव्य चल समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर अग्रसेन चौराहा में श्री विश्वकर्मा भगवान का विधिवत पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के शिल्पकार के रूप में भी जाना जाता है। जिन्हें दुनिया का पहले इंजीनियर माना जाता है।समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ है वह सभी मशीनरी एवं वस्तुओं का निर्माता है। विश्वकर्मा समाज का गौरव प्राचीन और ऐतिसाहिक है। कार्यक्रम में भोपाल उत्तर से विधायक पूर्व महापौर आलोक शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा सर्व विश्वकर्मा समाज समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा , संयोजक विष्णु विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा हरीश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज की उपस्थिति रही।