भोपाल। अशोका गार्डन के दुर्गा धाम दशहरा उत्सव को लेकर मंगल भवन, दुर्गा धाम मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से उत्सव समिति का गठन किया गया। कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता और महापौर मालती राय की विशेष उपस्थिति में वीरेंद्र पप्पू राय को अध्यक्ष, बीएस राजपूत को संयोजक और दुर्गेश महेश्वरी कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों सहित गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। मंत्री सारंग और महापौर राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की।
