
भोपाल। शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्री हिंदू उत्सव समिति का विस्तार किया गया है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने संगठन को मजबूत करते हुए बढ़ईपुरा निवासी ऋषभ विश्वकर्मा को हिंदू उत्सव समिति युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के अवसर पर चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऋषभ विश्वकर्मा संगठन के विस्तार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ऋषभ विश्वकर्मा ने जताया आभार
नव-नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए युवा शक्ति को संगठित कर समाजहित में कार्य किया जाएगा तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय योगदान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।