भोपाल पुलिस की ईमानदारी: आईएसबीटी पर छूटा 1.5 लाख का बैग, गोविंदपुरा पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

भोपाल: नोएडा के आईटी प्रोफेशनल अनुराग सोनी के लिए भोपाल पुलिस ‘मददगार’ बनकर सामने आई। जबलपुर की यात्रा के दौरान अनुराग आईएसबीटी बस स्टैंड पर अपना लैपटॉप बैग भूल गए थे, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के दो लैपटॉप और महत्वपूर्ण डेटा था। बस में सवार होने के बाद जब उन्हें बैग की याद आई, तो वे वापस लौटे लेकिन बैग वहां नहीं मिला। घबराहट में उन्होंने गोविंदपुरा पुलिस चौकी से संपर्क किया। वहां तैनात प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह चौहान और आरक्षक सतीश झरिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल तलाशी शुरू की और कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर अनुराग सोनी ने भोपाल पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *