भोपाल। महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा भोपाल ने जिला कार्यालय अटल भवन में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति का भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय (अटल भवन ) में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा भोपाल की परिचात्मक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा भोपाल की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक एवं शहरयार अहमद शेरू,भाजपा भोपाल के जिला उपाध्यक्ष महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर, सुषमा बबीशा, छाया ठाकुर, विभा गरुण, मीना राठौर सहित महिला मोर्चे एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।