भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ने विधायक विजयपाल सिंह के साथ सोहागपुर में जनसंपर्क किया। आयोजित जन सम्पर्क कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत उस स्थान पर है जब वो विश्व की बड़ी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नई राह दिखाने में सक्षम दिखाई दे रहा है। समृद्ध सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार को आज सारा विश्व टकटकी लगाकर देख रहा है। हमारे साथ दुनिया भी मान रही है कि भारत का “यही समय है सही समय है”। इस अवसर पर श्री चौधरी ने दिनांक 14 अप्रैल को प्राप्त है 9:30 बजे पिपरिया में आयोजित विजय संकल्प सभा में पहुंचने का निवेदन किया।