सोशल मीडिया आज संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रत्याशी आलोक शर्मा ने बैठक को किया संबोधित

लोकसभा चुनाव कार्यालय में आईटी विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है। हमारे दल के कार्यकर्ताओं में देश भक्ति की भावना अटूट हैं। हमारे लिए देश प्रथम है। भाजपा में पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी कार्यकर्ता भाव से कार्य करते है। जिसका सुखद परिणाम हमें देखने को मिलता है। यह बात जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने भोपाल में लोकसभा चुनाव कार्यालय में आयोजित आईटी विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। आई.टी. विभाग जिला सयोंजक विश्वविजय सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि हमें देश और प्रदेश में हुए विकास कार्या की चर्चा हर जगह करना है। चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सोशल मीडिया आज संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिय रहे और आमजन से निरंतर संवाद करें। लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भोपाल के सभी बूथों पर जुट जाना है। अपना बूथ मजबूत हो और हर बूथ पर 370 अधिक वोट बढाने है। यही मूल मंत्र के साथ नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर लोकसभा सयोंजक आलोक संजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, जिला मंत्री व सोशल मीडिया आईटी प्रभारी अश्विनी राय, जिला मंत्री अश्विनी राय, आईटी विभाग के संयोजक विश्वविजय सिंह सहित आईटी विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *