भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह का सोहागपुर दौरा

लोकसभा चुनाव को सोहागपुर में आम सभा सम्पन्न 

विकसित भारत संकल्प पूर्ति के लिए हो मतदान : दर्शन सिंह

सोहागपुर में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आम जनसभा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की घोषणा के पश्चात सोहागपुर विधानसभा प्रथम आगमन पर नगर वासियों के द्वारा गांव गांव , गली गली भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने आमसभा को संबोधित किया। सभा में भाजपा सरकार की और उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र को दी गई सौगातों की बात ही की।

इस अवसर पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, जोश और उत्साह से भरा हुआ है। आज देश प्रदेश में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां कोई लाभार्थी न हो, हम ये सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ जन-जन तक जरूर पहुंचे और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए लोकसभा चुनाव में हमें विजय श्री हासिल करना है। इस अवसर पर डबल इंजन सरकार की लोकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने हेतु समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। प्रत्याशी ने कहा कि मैं संगठन का आभारी हुं, मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता जिसने कभी पंच का चुनाव भी नही लड़ा उसे देश का सबसे बड़ा चुनाव लड़ने का अवसर देने का काम किया, ऐसा काम भारतीय जनता पार्टी जैसी कार्यकर्ता आधारित पार्टी ही कर सकती है जो एक चाय वाले को प्रधानमंत्री, बूथ अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बना सकती है आप सभी से आग्रह है मतदान के दिन हर घर के प्रत्येक वोट भाजपा के पक्ष में मतदान पेटी में जमा हो इस बात का हम संकल्प लेकर हम युगपुरुष माननीय मोदी जी के हाथ मजबूत करें।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारनोलिया जी, सोहागपुर विधायक श्री ठाकुर विजय पाल सिंह जी, पूर्व विधायक श्रीमति सविता दीवान शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री माधव दास अग्रवाल जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री योगेंद्र राजपूत जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति अर्चना पुरोहित जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सावित्री बाई परनामे जी, अध्यक्ष नगर परिषद् श्रीमति रीना आकाश तिवारी जी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा निकलेश चतुर्वेदी जी, वरिष्ठ सत्यनारायण परासर जी, वरिष्ठ आकाश तिवारी जी सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *