चुनाव कार्यालय उद्घाटन में शामिल हुए पार्टी प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह

कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत

आपका याचक हुं और रहूंगा – चौ.दर्शन सिंह

नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी गाडरवारा नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह का प्रथम नगर आगमन हुआ जहां पर सर्वप्रथम भाजपा के पितृपुरूष दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संगठन द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता गाडरवारा विधायक एवम केबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित, लाभार्थी प्रभारी राजेश तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह आपके बीच में नेता नहीं बल्कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित है। नेतृत्व द्वारा संगठन के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाये जाने के निर्णय से कार्यकर्ताओं को मान देकर सम्मान बढ़ाया है। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा सैनिक की भूमिका में रहता है, हमेशा तैयार और समर्पित मै जब 2013 में पार्टी में आया तब आप सभी ने स्वीकार कर हजारों हजार वोट से जिताया। हम सभी दर्शन सिंह को अपनी आवाज बनाकर संसद तक पहुंचाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही केवल मात्र एक ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। मै साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम कर रहा था, कर रहा हूं और करता रहूंगा केवल दायित्वों का परिवर्तन होगा। यह चुनाव देश का इतिहास लिखने वाला चुनाव है। और आप सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से इस इतिहास को लिखेगे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सांसद के रूप में 400 कमल खिलाने का लक्ष्य तय किया है। जिसमें से एक कमल खिलाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर है। आप सभी दर्शन सिंह के रूप में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जाकर कमल का मत रूपी फूल खिलवाकर पार्टी को विजयी बनाये मै आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मैं इस क्षेत्र के विकास हेतु जनता की आवाज को देश सर्वोच्च सदन में उठाता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *