गंगाजल से भगवान श्री पशुपतिनाथ का हुआ अभिषेक

गंगाजल से भगवान श्री पशुपतिनाथ का हुआ अभिषेक

आमजनों ने किया गर्भगृह में दर्शन, शाम को 5 लाख दिए जलाए गए

विशाल गंगाजली कलाश यात्रा में निकली शिव बारात

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोविन्दपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विशाल गंगाजली कलश यात्रा (शिव बारात) का आयोजन कर दोपहर 12 बजे भगवान श्री पशुपतिनाथ का गंगाजल से रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सवनानी, पार्षद अशोक वाणी, पूर्व पार्षद मेहश मालवीय, बीएसएल के इडी रामनाथन, वी के सिंह सहित समाज के वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक व एरिया कमिटी के सदस्य गण के साथ साधुसंत व भक्तजन उपस्थित रहे।

श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि विशाल गंगाजली कलश यात्रा में जबलपुर के कलाकारों का शिव बारात, नेपाल के पंरम्परगत पन्चेबाजा के साथ शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट गुरूबख्श की तलैया भोपाल से प्रारंभ होकर सब्जी मण्डी, भारत टॉकीज ब्रिज के ऊपर, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पम्प चौराहा, अप्सरा टॉकीज रोड, गोविंदपुरा बस स्टॉप, अग्रवाल मिष्ठान भण्डार होते हुए 12 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा पहुंची जहॉ भगवान श्री पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक किया गया।

चिकित्सा शिविर एवं खेल का आयोजन सम्पन्न

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिकित्सा शिविर एवं खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को जॉंच कर मुफ्त दवा दी गई। यह शिविर पशुपतिनाथ नेपाली समाज स्वास्थ्य विभाग की और से डॉ. नारायण भुसाल एवं लोकमणी घिमिरे ने आयोजन किया।

9 मार्च को दोपहर में होगा विशाल भण्डारा

9 मार्च को दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारा प्रारंभ होकर सायं 4 बजे समापन होगा। समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा सहित समाज के पदाधिकारियों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *