दर्शन चौधरी को टिकट मिलने को लेकर गांव गांव खुशी का माहौल

नर्मदा जी का पूजन कर चुनावी तैयारी का किया आगाज 

दर्शन चौधरी को टिकट मिलने को लेकर गांव गांव खुशी का माहौल

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दर्शन है : दर्शन सिंह 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नर्मदापुरम नरसिंहपुर रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने लोकसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद चौधरी ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित कार्यकर्ताओं साथ कुटी घाट सांडिया में नर्मदा जी का पूजन किया। इस अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चुनावी तैयारी का आगाज किया। इसके पूर्व श्री चौधरी प्राचीन छिंद धाम मंदिर पहुंचे जहां पर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं से की। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को टिकट मिलने पर बरेली भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेरिटेज गार्डन में भव्य पुष्प वर्षा और ढोल बाजे व आतिशबाजी कर स्वागत किया।

इसके पश्चात पर पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सिवनी पुल पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यहां से ढोल बाजे के साथ कुटी घाट साड़ियां पहुंचे जहां विधि विधान से नर्मदा मैया का पूजन किया। इस अवसर पर चौधरी दर्शन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जिसने कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा, उसे भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा भेजने के लिए मैदान में उतार दिया, यह कार्यकर्ता आधारित भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दर्शन सिंह चौधरी है।‌मेरे जैसे फकीर एवं सामान्य कार्यकर्ता को होशंगाबाद नरसिंहपुर की जनता की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी। इसके पश्चात पुरैना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता टीम को होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने शील्ड पारितोषिक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। सेमरी पुरैना तिंसरी जूनावानी चांदौन सहित गांव गांव ग्राम वासियों ने होशंगाबाद नर्मदापुरम नरसिंहपुर रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा चौधरी दर्शन सिंह का पुष्प माला से उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *