गांव चलो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है- सुमित पचौरी

संत हिरदाराम नगर और स्वामी विवेकानंद मंडल में गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने सोमवार को संत हिरदाराम नगर एवं स्वामी विवेकानंद मंडल में गांव चलो अभियान की कार्यशाला को संबोधित किया। सुमित पचौरी ने कहा कि गांव चलो अभियान केंद्र की ओर से दिया गया एक प्रमुख अभियान है। इस अभियान में हमें दिए गए बूथों पर जाना है और वहां रहने वाले मतदाताओं से मिलना है। क्षेत्र के प्रमुख प्रभावी लोगो से संपर्क कर पार्टी के कार्यों से परिचय करवाना है। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार करणी कार्य दिये गये है जिन्हे 9 से 11 फ़रवरी तक पूर्ण करना है। 9 फरवरी को 24 घंटे बूथ पर रहकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 25 मंडलों में कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। सुमित पचौरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव मिशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा चुनाव जीते ऐसा भाव लेकर हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से हम सब कार्यंकर्तां बूथ केन्द्र, गांव के प्रत्येक परिवार तक हर कार्यकर्तां को इस अभियान के माध्यम से पहुंचना है। प्रत्येक बूथ पर 61 प्रतिशत वोट का लक्ष्य ही हमारे लिए महत्वपूर्णं है। अपनी विचारधारा वाले लोगों को पार्टीं से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्यं करें,ताकि हमारा बूथ मजबूत और सशक्त हो।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुशील वासवानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, चंदू इसराणी, मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, सूरज यादव उपस्थित थे।इसी प्रकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा राजाभोज एवं गुरूनानक मंडल, सीमा सिंह और शैलेन्द्र निगम चौक मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग महामाई मंडल, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, राजकुमार विश्वकर्मा, शंकर मकोरिया, पंचशील नगर मंडल, टैगोर मंडल, विधायक रामेश्वर शर्मा, राम बंसल, देवेन्द्र योगी और अश्विनी राय अटलबिहारी वाजपेयी मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं गांधी नगर मंडल, विधायक कृष्णा गौर और रवि शर्मा अवधपुरी मंडल, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी और राजेश सिंह बरखेडी मंडल, महापौर मालती राय, राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर और योगेन्द्र मुखरैया अरेरा मंडल, मंडल अध्यक्ष अशोक वाणी, बीडीए अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी और अनिल पचौरी रानी कमलापति मंडल, प्रदीप त्रिपाठी और राघवेन्द् द्विवेदी इन्द्रपुरी मंडल, आईटी विभाग के संयोजक विश्वविजय सिंह सुभाष मंडल में गांव चलो अभियान की बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *