सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।
विधान सभा में ध्वजारोहण के पश्चात अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव विधान सभा द्वारा प्रदेश वासियो को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनियाँ का श्रेष्ठ व लोक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना का जीवंत दस्तावेज है जिसने सतत देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।इसमें नागरिकों के अधिकार के साथ कर्तव्य भी हैं,देश प्रदेश के विकास के लक्ष्य को पाने हेतु हमें अपने कर्तव्यों से योगदान देने का संकल्प लेना होगा।तदुपरांत प्रमुख सचिव के निवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ इस अवसर पर संविधान की प्रति पर पुष्प चढ़ाकर उपस्थित परिजनों द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया।