सफाई अभियान में सम्मिलित कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने जिला आगर में बैजनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए साथ ही सफाई कर स्वच्छता अभियान सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसके पश्चात दीवार लेखन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि 2014 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जो एक जन आंदोलन बन गया। 14 से 22 जनवरी तक देश के सभी तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी तीर्थस्थलों और सभी मंदिरों की सफाई करने का काम होगा। उन्होंने आमजन से स्वच्छ तीर्थ अभियान से जुड़कर अपने आसपास के मंदिरों में सफाई करने की अपील की। श्री चौधरी ने कहा कि हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं इसलिए लोग मोदी को चुनते हैं, यह कहावत नहीं लोगों के दिल में है। 2024 में देश और प्रदेश की जनता फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। मोदी जी ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए विश्व में देश का मान बढ़ाया है, अनेक अभूतपूर्व काम किए है, देश की अर्थव्यवस्था को भी टॉप फाइव में पहुंचाया है।इस दौरान कार्यक्रम में देव सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, अगर विधायक मधु गहलोत, भाजपा आगर जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा आगर जिला अध्यक्ष दिनेश परमार उपस्थित रहे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने भी सफाई अभियान में सहयोग किया।