किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में लगाया झाड़ू

पीएम के आह्वान पर धार्मिक स्थानों पर चल रहा स्वच्छता अभियान : दर्शन सिंह 

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले इस सफाई अभियान की शुरुआत ग्रह ग्राम चांदौन के श्री राम जानकी मंदिर से की गई।चौधरी दर्शन सिंह ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाते हुए कचरा उठाया। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश देवालयों एवं धार्मिक स्थान पर स्वच्छता अभियान में जुड़ गया है यह अभियान केवल भारतीय जनता पार्टी का नहीं है वरन यह एक जन आंदोलन बन गया है। पूरे देश में जनता ने इसे अपना आंदोलन बना लिया है। अभी 14 से 22 जनवरी के बीच पीएम के आह्वान पर सारे तीर्थ स्थान पर स्वच्छता अभियान के तहत सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता चलेगा जिसके पश्चात 22 जनवरी को सभी मंदिरों को सजाने का काम होगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से आग्रह है कि पूरे प्रदेश में तीर्थ क्षेत्र के स्वच्छता अभियान में श्रमदान करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *